गंभीर हालत में अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया, जहां मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के दौरान ब्लाउज से मिले सुसाइड नोट से इसका खुलासा होने के बाद पुलिस ने आलाधिकारियों को मामले से अवगत कराने के साथ ही जानकारी मायके पक्ष को दी है। पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष के तहरीर देने पर कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि सुसाइड नोट में उसने किसी का नाम नहीं लिखा है। मूलरूप से आजमगढ़ निवासी सुनील यादव प्राइवेट नौकरी करने के साथ ही परिवार संग गणेशपुर, कल्याणपुर में रहते हैं। आठ वर्ष पहले उनकी शादी अहमदाबाद, गुजरात की कुसुम यादव(27) से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। वहीं सुनील यादव का कहना है कि रविवार को उनका तीन वर्षीय बेटा विशाल छत की दूसरी मंजिल पर खेल रहा था।
अचानक कुसुम को लगा कि विशाल छत से नीचे गिर जाएगा। जिसे बचाने के लिए वह जैसे ही दौड़ी उसका पैर फिसल गया। इससे वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। रावतपुर चौकी प्रभारी सुरेश नारायण मिश्रा का कहना है कि पूछताछ में सास-ससुर के प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।