फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दीपक तले अंधेरा' दरोगा का बेटा निकला लुटेरा, पढ़िए...हैरान कर देने वाली जुर्म की दास्तान

Wed, 09 Jan 2019 07:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सराफ रवि सोनी लूटकांड प्रकरण का एक आरोपी प्रयागराज पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस बाकी साथियों की तलाश में जुटी है। दरोगा का बेटा आरोपी निकला है। रवी सोनी से लूटे गए के चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। इसी गैंग ने कौशांबी के पइंसा थाना क्षेत्र में सराफ को लूट की थी। इलाकाई पुलिस रिमांड दाखिल करने प्रयागराज कोर्ट पहुंची है।  
विज्ञापन


सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मंडवा गांव निवासी रवि सोनी की प्रेमनगर में सराफा की दुकान है। वह 17 दिसंबर की शाम दुकान से जेवर लेकर बाइक से घर जा रहे थे। पल्सर और पैशन सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर मंडवा मोड़ पर सराफ को लूटकर फरार हो गए थे। सराफ से करीब तीन लाख का माल लूटा था। इन्हीं बाइकों से दो दिन बाद कौशांबी के पइंसा थाना क्षेत्र में सराफ से लूट हुई थी। जिससे स्पष्ट हो गया था कि दोनों घटनाओं को एक ही गैंग ने अंजाम दिया है।


 

दरोगा की सिफारिश पर छूटा था आरोपी  

छानबीन के दौरान प्रयागराज की धूमनगंज थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने लखनऊ में तैनात एसआई सुरेंद्र दुबे के बेटे शिवम दुबे को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रयागराज जिले का चकीवा का रहने वाला है। उसके तीन साथी फरार हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूट की चांदी बरामद की है।

थानेदार जीपी सिंह ने बताया कि पीड़ित सराफ रवि सोनी ने लूट के जेवरातों की पहचान की है। करीब एक किलो चांदी के जेवरात रवि के निकले हैं। सराफ ने आरोपी को पहचान लिया है। इसके अलावा करीब डेढ़ किलो चांदी दूसरी लूट की घटनाओं की बरामद हुई है। आरोपी की रिमांड याचिका प्रयागराज कोर्ट में दाखिल की गई है। सोने के जेवरात लखनऊ में बेचने का पता लगा है। 
विज्ञापन

दरोगा की सिफारिश पर छूटा था आरोपी

असफल रही जिले की टीम  
मामले की जांच में जिले की स्वॉट और सर्विलांस टीम लगी थी। उसके अलावा कौशांबी पुलिस पइंसा थाने में लूट को लेकर जांच में जुटी थी। वारदात के बीस दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा सकी। प्रयागराज पुलिस के हत्थे लुटेरा न लगता तो शायद पिछली संगीन वारदातों की तरह मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहता।   

करीब तीन साल पहले दरोगा का बेटा शिवम धूमनगंज थाने में लूट के मामले में पकड़ा गया था। दरोगा सुरेंद्र दुबे की सिफारिश पर आरोपी बेटे शिवम को पुलिस ने छोड़ दिया था। जिससे उसके हौसले बढ़ गए थे। गैंग बनाकर लूटपाट की वारदातें करने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें