फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बकरी पालन कर खुद को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहीं महिलाएं

Mon, 23 Mar 2026 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। समूह की 36 महिलाएं बकरी पालन कर खुद को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर भ्रमण कर योजनाओं की जानकारी देते हुए अन्य महिलाओं को प्रेरित भी कर रही हैं। एनआरएलएम विभाग से इन्हें कारोबार शुरू करने के लिए सीसीएल के तहत 1.5 लाख रुपये की धनराशि मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में नौ हजार स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनसे जुड़ी करीब एक लाख से अधिक महिलाएं अलग-अलग क्षेत्र में कारोबार कर स्वावलंबी बनकर स्वयं को साबित कर रही है। एनआरएलएम विभाग ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल करने के लिए अभियान चला रहा है। इसके तहत समूह से जुड़ी 36 महिलाओं को बकरी पालन का कारोबार शुरू करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। साथ ही इन्हें सीसीएल के तहत 1.5 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है। अब यह महिलाएं स्वयं तो आमदनी कर ही रही हैं, साथ ही ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर अन्य महिलाओं को कारोबार से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

जिला मिशन प्रबंधक निखा सचान ने बताया कि शासन से नए स्वयं सहायता समूह तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। इसी के तहत ब्लॉक मिशन प्रबंधक के सहयोग से समूह का गठन किया जा रहा है। साथ ही इससे जुड़ने वाली महिलाओं को रोजगार के लिए उनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बताया कि जनपद में बकरी पालन को बढ़ावा दिए जाने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं के साथ अन्य को जानकारी दी जा रही है। इसमें उन्हें बकरियों के पालन की वैज्ञानिक तकनीकी, राशन वैलेंसिंग, बकरियों में होने वाले रोग और उनकी रोकथाम, टीकाकरण की जानकारी दी जा रही है। साथ ही इनके आवास की स्वच्छता, शिशु बकरियों की देखभाल, बकरियों के भोजन में एजोला फर्न (पशु आहार) के महत्व को बताया जा रहा है।
विज्ञापन

....................

वर्जन...........
प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकीं समूह की 36 महिलाओं के सहयोग से ग्राम पंचायत स्तर पर बकरी पालन का कारोबार करने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही काम करने की इच्छा व्यक्त करने वाली महिलाओं को प्रशिक्षित कर सीसीएल के तहत 1.5 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनपद की महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल करना है। - गंगाराम वर्मा, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें