फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने कहा बाकी बालिकाओं में संक्रमण न फैलने पाए, शिफ्ट करने से पहले किए जाएं सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Fri, 26 Jun 2020 02:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कल्याणपुर बाल संरक्षण गृह का निरीक्षण कर बाहर निकलती महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने शुक्रवार को राजकीय महिला शरणालय, स्वरूप नगर, बालगृह बालक कल्याणपुर और श्रमजीवी महिला छात्रावास का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने बाल गृह की बालिकाओं को दूसरी जगह शिफ्ट करने से पहले सुरक्षा के सभी मानक पूरे करने का निर्देश दिया। विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि बाकी बालिकाओं में कोरोना संक्रमण न फैलने पाए। राजकीय महिला शरणालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां पर रखी गई महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता करते हुए व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली।

कुछ बालिकाओं ने कोरोना संक्रमण को लेकर डर लगने की बात कही। इस पर उन्होंने अधिकारियों को ध्यान रखने को कहा। राजकीय बालिका गृह में बालिकाओं को संक्रमण होने के संबंध में अधीक्षिका एवं जिला प्रोवेशन अधिकारी से पूछताछ की। बालिका संरक्षण गृह की सफाई और परिसर का सैनेटाइजेशन लगातार कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

उन्होंने क्वारंटीन में रखी गई बालिकाओं के स्वास्थ्य और कोविड जांच के संबंध में जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी से पूछा। मंत्री ने महिलाओं और बालिकाओं की समय -समय पर काउसलिंग कराये जाने के संबंध में भी निर्देश दिए।

उन्होंने श्रमजीवी महिला छात्रावास व राजकीय बालगृह बालक कल्याणपुर का निरीक्षण किया। महिला छात्रावास की बाउन्ड्रीवाल को ऊंची करने, फर्नीचर सहित अन्य मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए ताकि राजकीय महिला शरणालय में रह रहीं महिलाओं को इस छात्रावास में शिफ्ट किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक कुमार श्रीवास्तव, उप निदेशक महिला कल्याण श्रुति, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत कुमार सहित अधीक्षक, राजकीय बालगृह बालक कल्याणपुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें