फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हमीरपुर में एक साथ तीन वाहनों में भिड़ंत, पूर्व प्रधान की पत्नी सहित दो की मौत, सात घायल

Fri, 26 Jun 2020 01:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
तीन वाहनों की भिड़ंत में दो की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर में शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे हाईवे पर नजरपुर मोड़ के पास मौरंग भरे रिक्शा को बचाने के चक्कर में तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में पूर्व प्रधान की पत्नी सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोगों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल भेजा गया। जहां दो लोगों की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे मुख्यालय की ओर से मौरंग लेकर तेज रफ्तार आ रहा रिक्शा अनियंत्रित हो गया। इसे बचाने के लिए कुंडौरा से सवारी भरकर आ रहे ऑटो की सामने से आ रही बोलरो से सीधी भिड़ंत हो गई। इससे सड़क किनारे जाकर ऑटो पलट गया। अचानक हुई इस घटना में पीछे से आ रही बाइक भी ऑटो से टकरा गई।

 
विज्ञापन

इस घटना में ऑटो सवार दरियापुर गांव के पूर्व प्रधान रामसजीवन प्रजापति की पत्नी शकुंतला (50) व रामकिशुन (40) पुत्र लक्ष्मण निवासी कुंडौरा की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा ऑटो सवार राजेश कुशवाहा (35), मालती (45) पत्नी जयकिशोर व उसकी पुत्री जयदेवी (18) निवासी कुंडौरा, अर्जुन सिंह (37) पुत्र रणविजय सिंह निवासी नरायनपुर, रामऔतार (40) पुत्र रामाधीन निवासी कुंडौरा तथा बाइक सवार अन्नू (25) पुत्र जयकरन साहू व राकेश सिंह (40) पुत्र रणविजय सिंह निवासीगण नरायनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

ऑटो की घायल सवारियों को सदर अस्पताल भेजा गया। जबकि बाइक सवारों को पीएचसी में भेजा गया। बाइक सवारों की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया है। जबकि ऑटो सवार राजेश कुशवाहा व मालती की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर किया गया है। बोलेरो चालक घटना के बाद वाहन को लॉक कर मौके से भाग निकला।

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौरंग रिक्शा की लापरवाही से घटना घटित हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। क्षतिग्रस्त वाहनों को फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी पर खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें