फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: महिला का हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली…अस्पताल में भर्ती, पूछताछ कर होगी कार्रवाई

Sat, 07 Sep 2024 11:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: कालपी कोतवाली क्षेत्र के खेत में अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिला था। मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि मानसिक रोगी महिला की हत्या उसने ही की है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कालपी कोतवाली क्षेत्र के ऊसरगांव में एक खेत में तीन सितंबर को महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ था। उसकी सिर में गहरी चोट मारकर हत्या की गई थी। महिला की पहचान मानसिक रोगी महिला के रूप में हुई थी, जो अपने पति से अलग मायके में रह रही थी। इस हत्या को लेकर उसके पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

मामले के खुलासे में एसपी डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने कालपी और आटा पुलिस के साथ एसओजी टीम को लगाया था। जांच में पता चला कि मानसिक रोगी महिला की हत्या के बाद से गांव का एक युवक चंद्रपाल उर्फ रणविजेंद्र पाल अहिरवार फरार है। वो अक्सर मानसिक रोगी महिला के इर्द गिर्द ही रहता था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे पुलिस को खबर मिली कि चंद्रपाल कहीं बाहर भागने की फिराक में है।
इससे पहले अपने घरवालों से मिलने गांव आ रहा है, जिस पर उसकी घेराबंदी शुरू की गई। सरसेला रोड पर पुलिस टीमों ने जब उसे रोका, तो उसने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसकी एक गोली चंद्रपाल के पैर में लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन



घायल आरोपी को इलाज के लिए भेजा

पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध असलहा, कारतूस, खोखा व बाइक बरामद की है। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में चंद्रपाल ने कबूला है कि मानसिक रोगी महिला की हत्या उसने ही की है। फिलहाल उसे इलाज के लिए भेज दिया गया है और इलाज के बाद ही आगे की पूछताछ की जाएगी। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें