फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आंगन के जाल में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Thu, 02 Jul 2026 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के टुर्रा गांव में बुधवार सुबह एक विवाहिता का शव घर के अंदर आंगन के जाल में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

टुर्रा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। करीब 12 वर्ष पहले उसकी शादी घाटमपुर थाने के मोहनपुर गांव में दीप शिखा (35) के साथ हुई थी। बताया कि मंगलवार शाम खाना खाने के बाद वह घर के बाहर पत्नी दीप शिखा और दो बच्चों के साथ सो रहा था। बुधवार सुबह जब वह उठा तो पत्नी चारपाई पर नहीं थी। वह घर में जा रहा था तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इस पर उसने कई आवाजें दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह बगल वाले घर की छत से जाकर देखा तो पत्नी आंगन के जाल में साड़ी के सहारे पत्नी फंदे से लटक रही थी। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी इकट्ठा हो गए।
इधर घटना की जानकारी दीप शिखा के मायके मोहनपुर थाना घाटमपुर में दी गई। जानकारी पर पिता रमेश व मां सीमा देवी अन्य परिजनों के साथ बिलखते हुए मौके पर पहुंचीं। पिता रमेश ने दामाद सुनील पर बेटी को मार डालने का आरोप लगाया है। इधर दीप शिखा के दोनों बच्चे आयुष और अभि बिलखते रहे। थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि घटना स्थल से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें