फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: धान रोपाई की जरूरत पर नहर-बंबा सूखे, किसान परेशान

Thu, 02 Jul 2026 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। खरीफ सीजन में जुलाई शुरुआत में ही किसान धान की रोपाई शुरू कर देते हैं। इसके लिए धान की बेल तैयार है लेकिन जरूरत पर नहरों व बंबों में पानी नहीं है। ऐसे धान की रोपाई के लिए किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

जनपद में करीब तीन लाख पंजीकृत किसान हैं। खरीफ सीजन में धान प्रमुख फसल है। अधिकांश किसान धान उगाते हैं। अब तक धान रोपने के अनुसार बारिश नहीं हुई है। दो दिन से हल्की बारिश हो रही है लेकिन अधिकांश ब्लॉक क्षेत्र में बूंदाबांदी ही है। किसानों ने मशक्कत कर निजी नलकूप आदि से सिंचाई कर धान की बेल तैयार की है। अब बारिश के साथ ही किसान नहरों व बंबों में पानी नहीं आने को लेकर परेशान हैं। भदेसा के पप्पू शुक्ला, नरिहा के दीपक व शिवली के रामगोपाल आदि ने बताया कि नहर व बंबा सूखे हैं। निजी नलकूप से खेत में पानी भरकर धान लगाना घाटे का सौदा है। मेहनत कर किसी तरह से धान की बेल तैयार की है लेकिन रोपाई के समय नहर व बंबा में पानी नहीं है। धान रोपाई में देरी होने पर फसल लेट आएगी। इससे रबी सीजन की फसलाें की अगेती बोआई में परेशानी होती है। सरवनखेड़ा के भदेसा रजबहा से गंगागंज, भदेसा, जिठरौली, नाही, हिलौथी, जसवापुर, मुर्रा, पियासी आदि गांवों के किसान धान की रोपाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें