फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई । महिला का शव कमरे में रोशनदान में अंगोछा के सहारे फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने देवर व उसके साथी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

टिमरुआ गांव निवासी अरविंद कुमार की पत्नी रिंकी देवी (30) शुक्रवार को घर पर थी। बड़ी बेटी कक्षा दो में पढ़ती है जो गांव के प्राथमिक स्कूल में पढ़ने गई थी। छोटी बेटी एक साल की घर पर थी। वृद्ध मां खेतों पर गई हुई थी। अरविंद राजस्थान के अजमेर में प्राइवेट नौकरी करता है। शुक्रवार दोपहर रिंकी देवी का शव कमरे के रोशनदान के सहारे अंगोछा के बनाए फंदे पर लटकता हुआ मिला।
स्कूल से आई बेटी शिवांशी ने मां को लटकता देखा तो चीख-पुकार मचा दी। कन्नौज के थाना तालग्राम के मोहल्ला गांधी नगर निवासी रिंकी के भाई शिशुपाल ने बताया कि बहन के जेठ बलराम बगल में अपने परिवार के साथ रहते हैं। सबसे छोटा देवर जिसकी शादी नहीं हुई थी वह भी रहता है।
विज्ञापन

जो घर के बंटवारे को लेकर रिंकी को प्रताड़ित करता था। आरोप है कि देवर ने अपने साथी के साथ मिलकर रिंकी की हत्या करके शव को फंदे पर लटका दिया। प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें