फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महिला, कई से रिश्ते: पति के घर से गहने-नगदी व कार लेकर फरार, खुद को अनाथ बता की थी शादी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 04 Apr 2024 04:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: स्थानीय लोगों के अनुसार श्रेया कुछ साल पहले अपने बहनोई के साथ चली गई थी। इसके बाद में उसके बहनोई ने ही अनुज पांडेय से शादी कराई थी। इसके बाद वह कानपुर आ गई और शानू से शादी की। अब वह कल्याणपुर के नानकारी में पंकज सेंगर के साथ रह रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एक महिला की चापलूसी का गजब मामला सामने आया है। तीन-तीन बच्चों की मां होने के बाद भी खुद को अविवाहित और अनाथ बता इंजीनियर से शादी कर ली। अपने और परिचितों के खातों में लाखों रुपये डलवाए। इतना ही नहीं शादी के करीब चार साल बाद गहने, नगदी, एसी व कार समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गई।

विज्ञापन

थाने में सुनवाई न होने पर पति ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर के आदेश पर महिला और उसके सात परिचितों के खिलाफ बजरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कर्नलगंज बजरिया निवासी शानू सोनकर इंजीनियर हैं और वर्तमान में टाटा कंपनी में नौकरी करते हैं। शानू ने बताया कि वर्ष 2018 में उनकी मुलाकात औरैया के बिधूना ऊसराहार निवासी श्रेया उर्फ प्रीति दुबे से हुई थी।

तब वह घर-घर सामान बेचने का काम करती थी। श्रेया ने खुद को अनाथ बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद 28 नवंबर 2019 को दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद श्रेया ने 7.50 लाख रुपये अपने खाते में जमा करवाए। इसके बाद कन्नौज के सतौर निवासी गणेश, शिवम व विनय बाजपेई को अपना रिश्तेदार बताकर उन्हें 3.50 लाख रुपये दिलवा दिए।

करीब डेढ़ लाख रुपये दिलवा दिए
कुछ दिन बाद उसने भाई दुर्गेश, मयंक, पिता अरुण, मां कुसुम, बहन प्रियंका व बहनोई पुनीत से भी मुलाकात कराई। फिर उन्हें भी करीब डेढ़ लाख रुपये दिलवा दिए। शानू ने बताया कि जब उसने श्रेया से कहा कि तुम तो खुद को अनाथ बता रहीं थीं और अब ये घर वाले कहां से आ गए, तो वह विवाद करने लगी।

गहने-नकदी और कार लेकर फरार
इसके बाद उसने छानबीन शुरू की, तो पता चला कि श्रेया पहले से शादीशुदा है। उसकी शादी कन्नौज के इंदरगढ़ परशुरवा निवासी अनुज पांडेय से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। जब उन्होंने विरोध किया, तो श्रेया उनकी गैर मौजूदगी में पिछले साल 17 अगस्त को औरैया निवासी पंकज सेंगर उर्फ अमित कुमार की मदद से घर में रखा सारा सामान, 85 हजार रुपये, जेवर, गाड़ी, एसी लेकर फरार हो गई।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की 
 जब उन्होंने श्रेया और उसके परिचितों से संपर्क किया तो जातिसूचक शब्द कहकर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी। थाने में सुनवाई न होने पर एडिशनल सीपी हरीश चंदर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने दो अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

श्रेया ने शानू व उसके परिवार पर दर्ज कराई है रिपोर्ट
श्रेया ने 26 सितंबर 2023 को पति शानू, सास सरला, ससुर महावीर, ननद सोनाली व सलोनी और देवर सुमीन पर दहेज प्रताड़ना, अमानत में खयानत, छेड़खानी, गालीगलौज, मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप था कि शानू ने अपनी जाति छिपाकर उससे शादी की है। उसका सारा रुपया भी ले लिया।

पुलिस ने दाखिल कर दी है चार्जशीट
देवर बुरी नीयत रखता था। पति कार खरीदने का दबाव बनाता था। विरोध पर मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद श्रेया ने शानू के खिलाफ कोतवाली तिर्वा में मुकदमा वापस न लेने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए 10 नवंबर को एक और रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

बहनोई के साथ गई, अनुज फिर शानू से की शादी, अब पंकज के साथ रह रही
स्थानीय लोगों के अनुसार श्रेया के पिता किसान हैं। उसका छोटा भाई एयरफोर्स में है। श्रेया कुछ साल पहले अपने बहनोई के साथ चली गई थी। इसके बाद में उसके बहनोई ने ही अनुज पांडेय से शादी कराई थी। इसके बाद वह कानपुर आ गई और शानू से शादी की। अब वह कल्याणपुर के नानकारी में पंकज सेंगर के साथ रह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें