फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः 4 बच्चों के हाथ-पैर बांधकर मां ने लगा ली आग, बेटा-बेटी की जिंदगी-मौत से जंग जारी

Sat, 13 Oct 2018 08:17 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में घरेलू कलह में अपने चार बच्चों के हाथ-पैर बांधकर मां ने मिटटी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। घर से आग की लपटे देख पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया। आनन फानन पांचों को बाहर निकाला गया। बाहर निकालने के दौरान झुलस जाने से एक साल के मासूम बेट की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चों के साथ गंभीर रूप से झुलसी महिला को निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां बड़ी बेटी ने भी दम तोड़ दिया जबकि मां और बेटा और बेटी की जिंदगी-मौत से जंग जारी है।
विज्ञापन


अमगांव निवासी धर्मपाल श्रीवास की दो बीघा खेती है। इस खेती के सहारे ही वो पत्नी प्रेमवती उर्फ सुक्को (28) व चार बच्चों सपना (7), प्रशांत (5), स्नेहा (3) और दिव्यांशु (1) का पालन-पोषण करता है। शुक्रवार को धर्मपाल जानवरों को लेकर खेत पर गया था। पत्नी व बच्चे घर पर थे। इसी बीच दोपहर में 2.30 बजे के करीब उसकी पत्नी प्रेमवती ने चारों बच्चों के हाथ पैर बांधकर उनके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़का।
विज्ञापन

आग लगाई और बच्चों को बाहों में भर लिया

इसके बाद उसने अपने ऊपर भी मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई और बच्चों को बाहों में भर लिया। थोड़ी देर में ही आग से सभी झुलसने लगे। इस बीच धर्मपाल के घर से आग की लपटे देखकर ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े। काफी देर की मशक्कत के बाद ग्रामीण आग बुझा पाए।

इसके बाद घर में झुलसे चारों बच्चों व प्रेमवती को बाहर निकाला गया। घर से बाहर निकाले जाने के दौरान ही झुलसे दिव्यांशु ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन बच्चों समेत महिला को सीएचसी पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान सपना की मौत हो गई। सीएचसी के डॉ. एमके वर्मा व डॉ. रविप्रताप की टीम तीनों का इलाज शुरू किया। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में मौजूद धर्मपाल ने बताया कि दो बीघा जमीन में खेती कर परिवार का गुजर बसर कर रहा था। पत्नी से किसी तरह के विवाद से उसने इंकार किया। जबकि कोतवाल पीके पांडेय ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। फिलहाल पति पत्नी के बीच विवाद बताया जा रहा है। घटना की जांच कराई जा रही है। पुलिस ने मृत बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें