फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पति से मिलने के बहाने प्रेमी के पास पहुंची महिला, गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने ढूंढ निकाला

Thu, 14 Dec 2023 09:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि जांच में पता चला कि महिला का किसी दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग है और फरीदाबाद में ही वह उसके साथ रह रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शुक्लागंज के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक मोहल्ला निवासी विवाहिता मायके से पति से मिलने जाने के लिए कहकर निकली। लेकिन पति के पास न जाकर अपने प्रेमी के पास फरीदाबाद पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस ने मंगलवार को महिला को फरीदाबाद में उसके प्रेमी के साथ ढूंढ निकाला और गंगाघाट कोतवाली लाई। महिला का दो साल पहले फरीदाबाद निवासी युवक के साथ विवाह हुआ था। कुछ दिन पहले ही महिला गंगाघाट स्थित अपने मायके आ गई।
मायके के लोगों ने समझा पति से झगड़ा कर बेटी यहां आई है तो मामले की जानकारी की। पति से बात करने पर पता चला कि वह अपने मन से चली गई है। इस पर 27 नवंबर को मायके से महिला की मां ने उसे पति के पास जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठाया।

विज्ञापन

गंगाघाट कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचने पर महिला ने मायके के लोगों को बताया कि वह ट्रेन में बैठ गई। इसके बाद अपना मोबाइल बंद कर दिया। पति के पास वह नहीं पहुंची, तो पति ने मायके वालों से संपर्क किया। इसके बाद गंगाघाट कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

महिला का किसी दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग है
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि जांच में पता चला कि महिला का किसी दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग है और फरीदाबाद में ही वह उसके साथ रह रही है। वहां की पुलिस से संपर्क कर एक पुलिस टीम भेज कर महिला व उसके प्रेमी को यहां लाया गया, लेकिन महिला ने अपने पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उसे उसकी मां के सुपुर्द किया गया। उसके प्रेमी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें