फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बकरी बनी मौत की वजह' शिकायत करने गई महिला को केरोसिन से नहलाया, फिर लगा दी आग

Thu, 29 Nov 2018 07:42 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता महिला का पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी लोढ़वारा में गुरुवार की सुबह बकरी घुसने की शिकायत करने पर पड़ोसी ने महिला पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। बचाने पुहंचे पति और पुत्र भी झुलस गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और महिला समेत तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मौके से दो आरोपियों को पकड़ा। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। 

यह दर्दनाक वाकया मुख्यालय से पांच किमी दूर कांशीराम कालोनी लोढ़वारा मेें हुआ। मजदूरी करने वाले श्रीराम ने बताया कि उसके घर में आएदिन पड़ोसी जुम्मन की बकरियां घुस आती हैं।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह भी कई बकरियां घर में घुसकर गंदगी कर दी तो बकरी को भगाकर पत्नी शीला देवी (40) ने पड़ोसी से इसकी शिकायत करने चली गई। दोनों घर के सदस्यों के बीच गाली-गलौज और मारपीट की नौबत आ गई। इसी बीच आरोपी जुम्मन और उसके साथ मौजूद राजकिशोर त्रिपाठी ने आकर पत्नी पर केरोसिन का गैलन फेंक दिया और माचिस से आग लगा दी।
विज्ञापन

आग से झुलसे दंपति और उसके पुत्र को यूपी 100 से जिला अस्पताल पहुंचाया गया

पति ने बताया कि वह अपने पुत्र गौरव(14) के साथ पत्नी के कपड़ों में लगी आग बुझाने का  प्रयास करने लगा जिससे दोनों झुलस गए। घटना की जानकारी होते ही एसपी मनोज कुमार झा, अपर एसपी बलवंत चौधरी, सीओ रजनीश यादव और कोतवाल अनिल सिंंह कालोनी पहुंचे।

आग से झुलसे दंपति और उसके पुत्र को यूपी 100 से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस टीम ने दोनों आरोपी को दबोच लिया। शाम को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि आरोपी तो दोनों पकड़ गए हैं लेकिन अभी तक पीड़ित परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें