फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंसानियत शर्मसार...किराया न देने पर पति के शव के साथ घर से बाहर निकाला; लाश के साथ सड़क पर बैठी रही पत्नी

Thu, 25 Dec 2025 03:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

यूपी से इंसानियत शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। महिला को किराया न देने पर पति के शव के साथ मकान से बाहर निकाल दिया। महिला लाश के साथ सड़क पर बैठी रही।
विज्ञापन
किराया न देने पर पति के शव के साथ मकान से बाहर निकाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव के शुक्लागंज में पैसे कमाने की होड़ में इंसानियत कोसों पीछे छूट गई है। इसकी बानगी गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में देखने को मिली। कई दिनों से बीमार चल रहे यहां एक बुजुर्ग की कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। 
विज्ञापन


पति का शव लेकर पत्नी जब घर पहुंची तो मकान मालिक ने किराया न मिलने पर शव समेत महिला को घर के बाहर सामान के साथ बाहर निकाल दिया। महिला सड़क पर शव लेकर बैठी रही। जानकारी मिलने पर पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि और पुलिस पहुंची। इसके बाद अंतिम संस्कार कराया गया।

इंदिरा नगर निवासी अनीता ने पुलिस को बताया कि वह किराये के मकान में रहती हैं, पति रिक्शा चलाते थे। सप्ताह भर पहले पति विनोद (60) की तबीयत बिगड़ने पर हैलट अस्पताल में इलाज हो रहा था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण तीन माह से किराया नहीं दिया था। 
विज्ञापन

 

बुधवार को पति की मौत हो गईं और शव लेकर घर आई तो मकान मालिक ने उन्हें समान समेत बाहर कर दिया। बताया कि वह दोनों फतेहपुर के रहने वाले हैं, शुक्लागंज में उनका कोई नहीं है। 
 
विज्ञापन

उधर, पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि संदीप पांडेय ने बताया कि उन्होंने खर्च स्वयं वहन कर अंतिम संस्कार करा दिया है। महिला के गुजर बसर लिए इंतजाम कराया जाएगा। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें