फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Murder: नशेबाज पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट; घर धोकर सबूत मिटाए, फिर मासूम बेटे संग हुई फरार

Thu, 25 Dec 2025 03:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: टिकरा कस्बे में नशेबाज पत्नी ने झगड़े के दौरान पति के सिर पर हमला कर उसे मार डाला और सुबह सबूत मिटाकर बेटे संग फरार हो गई।
विज्ञापन
जानकारी देती मां बिटोला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के टिकरा कस्बे में एक नशेबाज पत्नी ने अपने नशेबाज पति के सिर पर धारदार भारी वस्तु से सिर पर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। शातिर पत्नी सुबह अपने बेटे को लेकर फरार हो गई। टिकरा कस्बे निवासी रविशंकर सविता (44) उर्फ पप्पू टाइल्स पत्थर लगाने का काम करता था। वह पत्नी वीरांगना और चार साल के बेटे जैन के साथ परिवार से अलग एक मकान में रहता था।

विज्ञापन

दोनों पति पत्नी अक्सर शराब पीकर आपस मे झगड़ते थे। मृतक रविशंकर के पिता ने बताया बुधवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और आपस मे मारपीट हुई। इसी मारपीट में रविशंकर के सिर पर किसी भारी धारदार वस्तु से हमला किया गया। हमले से रविशंकर बुरी तरह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पहले कल्याणपुर सीएचसी फिर हैलट भेजा गया।

मृतक रविशंकर की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
फरार पत्नी की तलाश
यहां गुरुवार तड़के रविशंकर ने दम तोड़ दिया ।मामले में थाना प्रभारी बिठूर इंस्पेक्टर प्रेमनारायन विश्वकर्मा ने बताया परिजनों के मुताबिक पति पत्नी शराबी है। अक्सर दोनों में शराब पीने के बाद विवाद होता था। मामले में फारेंसिक टीम को बुलाकर जांच करवाई जा रही है। फरार पत्नी की तलाश की जा रही है।

घर का आंगन - फोटो : amar ujala
आंगन में फैला पड़ा खून
जिस जगह आंगन में दंपती में मारपीट हुई वहां काफी जगह खून के बहने के निशान हैं। जीने पर रखे मृतक पति के कपड़े भी रक्त से सने थे। उसके पास में लकड़ी का बैठका भी रखा था। गांव वालों में चर्चा थी कि पत्नी वीरांगना ने लोहे की कुल्हाड़ी से हमला किया है और कुल्हाड़ी कहीं छिपा दी है।
विज्ञापन

इसी घर में हुई है घटना - फोटो : amar ujala
सुबह घर धुला और बेटे को लेकर फरार हो गई
रात को बुरी तरह घायल पति रविशंकर को जब टिकरा पुलिस अस्पताल ले जाने के लिए आई, तो पत्नी ने पुलिसकर्मियों से जमकर गालीगलौज की और रविशंकर को अस्पताल नहीं ले जाने दिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने घायल पति को इलाज के लिए भेजा। सुबह जब वीरांगना को पति के मौत की जानकारी हुई, तब उसने सबसे पहले पूरे घर को पानी से धोया और करीब आठ बजे बेटे जैन को लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें