हमीरपुर राठ के मझगवां थाने के कोठा गांव में गुरुवार रात एक वृद्ध महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। महिला के गले में पड़ी सोने की जंजीर गायब है। कोठा गांव निवासी राममूर्ति (63) पत्नी स्व.मनमोहन गांव के मकान में अकेली रहती थी।
उसका पुत्र बृजेश राठ कस्बे के गुलाब नगर में रहकर ठेकेदारी करता है। बेटी गुड़िया की शादी 15 वर्ष सिजौरा में कर चुकी है। महिला गांव में रहकर खेती किसानी का काम कराती थी। उसने यहां पिछले सात साल से विनोद खेती बाड़ी की देखभाल करता था।
शुक्रवार सुबह वह महिला के यहां आया तो वह घर के आंगन में खून से लथपथ पड़ी थी। तभी उसनेे पड़ोसियों व उसके पुत्र को सूचना देने के साथ पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने क्षतविक्षत शव कब्जे में ले लिया है। डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई है।
थानाध्यक्ष मझगवां रामजीत सिंह गौड़ ने कहा कि महिला अपने घर में अकेली थी। धारदार हथियार से हाथ, गर्दन व कान में गहरी चोंट कर हत्या की गई है। एसपी श्लोक कुमार ने कहा कि अभी मामले जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों की आशंका पर पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।