फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में ट्रक ने वॉल्वो बस को मारी टक्कर, चालक की मौत, 28 मजदूर घायल

Fri, 17 Jul 2020 08:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि 28 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


कानपुर के घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे पर ट्रक की टक्कर से वॉल्वो बस पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि 28 यात्री  घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वहीं सीएचसी से छह घायल कानपुर के लिए रेफर किए गए हैं। हादसा सुबह 3 बजे करीब हुआ। बस बलिया से कोटा (राजस्थान) जा रही थी। बस में कोटा के पावर प्लांट में काम करने वाले मजदूर शामिल हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के चलते ये मजदूर अपने घर लौट आए थे, अब कंपनी ने बस भेजकर मजदूरों को फिर से बुलाया था। जाते वक्त यह हादसा हो गया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें