सिलिंडर लेने पहुंची महिला को एजेंसी वालों ने भगाया तो निकल आए आंसू
- फोटो : amar ujala
कानपुर के मसवानपुर में रहने वाली रीता के घर में चार दिन पहले सिलिंडर खत्म हो गया। लॉकडाउन में कोई सवारी न मिलने की वजह से मजबूरी में शनिवार को वह अपने घर से चार किलोमीटर पैदल चलकर लखनपुर में गुरुदेव चौराहे के पास स्थित गैस एजेंसी पहुंची।
वहां उन्होंने 31 मार्च को बुक कराए सिलिंडर के बारे में जैसे ही पूछा तो स्टाफ ने डपटकर भगा दिया। उनके मुताबिक एजेंसी से जब सिलिंडर की डिलीवरी के लिए संपर्क किया तो वहां बैठी मैडम ने डांट दिया। कहा जाओ, जब नंबर आएगा तब सिलिंडर घर पहुंच जाएगा।
फालतू में परेशान करने मत आया करो। महिला के मुताबिक घर पर सिलिंडर खत्म होने के कारण वह किसी तरह कागज और लकड़ियों से खाना बना रहीं हैं। परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।