फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: थाना परिसर में महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस के हाथ-पांव फूले

Wed, 11 Sep 2019 06:10 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
अस्पताल में चल रहा महिला का इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में बुधवार को फतेहपुर चौरासी थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब महिला ने थाना परिसर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला शशि दिवेदी पत्नी स्वर्गीय देवेन्द्र कुमार दिवेदी गांधीनगर मोहल्ले की रहने वाली है। महिला के दमाद पवन पांडेय ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले रत्नेश मिश्रा स्व. सुरेश मिश्रा से घर खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा था।

मंगलवार देर रात दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। जिसमें पुलिस रत्नेश मिश्रा व दामाद पवन पांडेय को थाने लेकर चली आई थी। दामाद का आरोप है कि पुलिस बेवजह परेशान कर रही थी। जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें