फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में छात्र की मौत का मामला: कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों छात्रों ने किया प्रदर्शन

Wed, 11 Sep 2019 03:41 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
छात्रों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चित्रकूट में बुधवार को महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय के छात्र सिद्धार्थ केसरवानी की मौत के मामले में आक्रोशित साथियों ने विश्वविद्यालय गेट पर प्रदर्शन किया। छात्रों के प्रदर्शन से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जिससे सैकड़ों वाहन सतना चित्रकूट मार्ग पर फंसे रहे। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस छात्रों को शांत कराने में जुटी है। आक्रोशित छात्र आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन


बताते चलें कि चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में मिले अज्ञात युवक को मप्र नया गांव थाना की पुलिस ने कुछ ही देर में  पोस्टमार्टम करा जमीन में दफना दिया था। दूसरे दिन अज्ञात युवक महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्चविद्यालय का छात्र के रूप में शिनाख्त होने पर हडकंप मच गया। इस मामले में परिजनों ने छात्र के शव को जमीन से निकलवाया और दोबारा पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें