फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नशे के आदी पति से त्रस्त महिला ने दो बच्चों संग जहर खाया, एक मासूम की मौत, महिला व एक बच्चा गंभीर

Wed, 03 Jun 2026 12:23 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

नशेड़ी पति से परेशान महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। महिला ने दो बच्चों संग जहर खा लिया। एक बच्चे की मौत हो गई। गंभीर हालत में महिला व एक बच्चे को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
छोटू उर्फ राज व राजरानी की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे के आदी पति से तंग आकर महिला ने खेत में दो बच्चों समेत जहर खा लिया और तीसरे बच्चे को जहर देने की कोशिश की लेकिन वह माैके से भाग निकला। उसने परिजन व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। परिजन ने महिला और दोनों बच्चों को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने छह वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला और उसके एक वर्षीय पुत्र को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के गांव धौरहारा निवासी रज्जन निषाद शराब का आदी है। घर में पत्नी राजकली (30), पुत्री शिवानी (10), पुत्र शिवा (8), छोटू उर्फ राज (6), सौरभ (1) हैं। रज्जन नशे में अक्सर पत्नी-बच्चों को गाली-गलौज व पिटाई करता है। दोनों के बीच मंगलवार को भी विवाद हुआ। इसके बाद राजकली घर से छोटू व सौरभ को लेकर करीब 100 मीटर दूर खेत पहुंची। साथ में वह पानी की बोतल, गिलास व जहर ले गई थी। महिला ने पानी में घोलकर पहले बच्चों को जहर दिया और फिर खुद पी लिया। घटना के समय शिवानी घर में नहीं थी।

घटनास्थल से कुछ दूरी पर यमुना नदी से शिवा नहाकर घर लौट रहा था। राजकली ने शिवा को भी पास बुलाकर जहर पिलाने का प्रयास किया लेकिन वह वहां से भाग निकला और पड़ोसियों और परिजन को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने राजकली और बेटों को तड़पता देखकर सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने छोटू को मृत घोषित कर दिया। राजकली और सौरभ की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया जहां से दोनों को कानपुर हैलट रेफर किया। प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह से जुड़ा है। घटना की जांच की जा रही है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

मायके पक्ष ने कराया था समझौते का प्रयास रज्जन के नशे का आदी होने की वजह से घर में आए दिन कलह रहती थी। कुछ समय पहले थानाक्षेत्र के ही मंसूरपुर गांव से राजकली के मायके पक्ष से परिजन प्रधान को लेकर घर पहुंचे थे। उस दौरान प्रधान ने रज्जन को समझाने का प्रयास किया था। साथ ही मायके पक्ष के लोग राजकली को अपने साथ ले गए थे। बच्चों के मोह के चलते वह कुछ दिन बाद ससुराल लौट आई थी। इसके बाद भी पति-पत्नी के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ था। ग्रामीण महिलाओं में चर्चा रही कि राजकली ने सोचा होगा कि उसके मारने के बाद मासूम बच्चों क्या होगा, इसी वजह से बच्चों के साथ जान देने का प्रयास किया।
 
विज्ञापन

घटना के दौरान नशे में पड़ा रहा रज्जन
ग्रामीणों ने बताया कि घटना के वक्त रज्जन निषाद नशे में ही घर में पड़ा रहा जबकि पूरे गांव में घटना से खलबली मची हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार रज्जन पहले गोवा में नौकरी करता था। वहां एक पैर में कुछ तकलीफ होने के कारण नौकरी छोड़कर दो वर्ष पहले गांव लौट आया था। गांव में रहने के दौरान दिन-रात शराब पीने लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें