फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुली बाजार में दूध के पैकेट सप्लाई करने वाली महिला संक्रमित, एस-10 सदस्य की मां-भतीजी भी पॉजिटिव

Sun, 26 Apr 2020 08:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर का रेड जोन कुली बजार इलाका - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के हॉटस्पॉट कुली बाजार में पॉजिटिव पाए गए एस-10 सदस्य की मां (70) और भतीजी (11) की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके पहले एस-10 सदस्य, उनके पिता और भतीजे (18) की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। उनके पिता की पॉजिटिव रिपोर्ट मरने के बाद आई थी। सुरक्षा की दृष्टि से पत्नी को क्वारंटीन किया गया है। इस तरह परिवार में अब तक पांच लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 
विज्ञापन


दूध के पैकेट सप्लाई करने वाली महिला संक्रमित
कानपुर के हॉटस्पॉट क्षेत्र कुली बाजार से मुसीबत हटने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को आई रिपोर्ट में यहां दूध के पैकेट सप्लाई करने वाली महिला भी पॉजिटिव निकली है। आशंका है कि उसे इसी क्षेत्र से संक्रमण मिला हो और यह भी हो सकता है उसके माध्यम से और भी कई लोग संक्रमण की चपेट में आए हों।

क्षेत्र के विनोद सोनकर ने जिला प्रशासन से सभी की जांच कराने की मांग की है। दरअसल हॉटस्पॉट कुली बाजार में दूध, आवश्यक वस्तुओं आदि की सप्लाई के लिए कुछ लोग चिह्नित किए गए हैं। इसी क्रम में एक महिला इस क्षेत्र में दूध के पैकेट सप्लाई करती है। महिला में जब संक्रमण की पुष्टि हुई तो लोगों में हड़कंप मच गया, क्योंकि वह महिला क्षेत्र के न जाने कितने घरों में दूध की सप्लाई करती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें