शातिर गिरोह की सरगना महिला बंदी ने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया
- फोटो : erlc.com
कन्नौज के जलालाबाद में पति की हत्या के बाद शातिर गिरोह की सरगना महिला बंदी ने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बरेली के नवाबगंज थाना के लावा खेड़ा गोहरिया निवासी 25 वर्षीय गीता देवी ने 2015 में पति मनोज की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह बदमाशों के गिरोह में शामिल हो गईं।
कन्नौज में बदमाशों के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। 19 मार्च 2016 को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने गीता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार सुबह गीता ने बैरक में रखीं दवाओं को खा लिया। अर्द्ध बेहोशी की हालत में बैरक में साड़ी का फंदा बनाकर झूल गईं। फंदे पर झूलता देख अन्य महिलाओं ने नीचे उतार लिया।