यूपी के कन्नौज जिले में गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने बुधवार को पट्टी मटैना गांव में छापा मारकर दो माह से एक घर में बंधक बनी युवती को मुक्त कराया। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। युवती ने बताया कि वह जौनपुर जिले एक गांव की रहने वाली है और छह माह पूर्व उसकी शादी हुई थी। पति के साथ वह गुजरात के सूरत गई थी।
दो माह पूर्व पति से नाराज होकर ट्रेन से जौनपुर जाने के लिए सूरत से चली आई थी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचने के बाद इलाहाबाद जाने वाली ट्रेन में बैठी थी। तभी एक महिला ने उसे झांसे में लेकर दोस्ती कर ली। इसके बाद महिला उसे अपने घर ले जाने की बात कह पट्टी मटैना ले गई और एक घर में छोड़कर चली गई।