यूपी में कानपुर के काकादेव में होमगार्ड की पत्नी ने देवर-देवरानी और पड़ोसी दुकानदार समेत आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि संपत्ति विवाद में आरोपियों ने मंगलवार रात नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे अगवा कर लिया था।
महिला ने बताया कि आरोपी बाल काटकर निर्वस्त्र कर आरएसपुरम गेट के पास फेंक गए। बुधवार सुबह होश आने पर खुद को निर्वस्त्र पाया। किसी तरह घर पहुंचकर पति को फोन कर आपबीती बताई। मामले की सूचना पर सीओ स्वरूपनगर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है।