फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: मायके से ससुराल जा रही महिला को रास्ते में मारी गोली, देवर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2026 10:49 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया

सार

Auraiya News: दिबियापुर थानाक्षेत्र के भियांपुर गांव में मायके से ससुराल जा रही महिला को गोली मारने के मामले में पुलिस ने देर रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में महिला का देवर पंकज और गांव के सागर व शिवम तिवारी शामिल हैं।
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस के मुताबिक, शिवम ने ही महिला पर गोली चलाई थी। तीनों से पूछताछ की जा रही है। भियांपुर निवासी नीतू तिवारी की शादी कंचौसी निवासी राजू तिवारी से हुई है। सोमवार सुबह नीतू स्कूटी से मायके आई थी। रात करीब आठ बजे वह स्कूटी से ससुराल लौट रही थी।

विज्ञापन

गांव के बाहर पुलिया के पास सागर और शिवम तिवारी ने उसे रोक लिया। आरोप है कि इसी दौरान शिवम ने नीतू पर फायर कर दिया। गोली पेट के दाहिने हिस्से को छूकर निकल गई। गोली की आवाज सुनकर नीतू जमीन पर गिर पड़ी।

घायल महिला को देखकर ग्रामीणों ने उसके भाई अभिषेक तिवारी को सूचना दी। अभिषेक मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद नीतू को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

शराब पीने के विरोध पर फायरिंग से जुड़ रहे तार

पुलिस की जांच में सामने आया कि करीब पांच दिन पहले गांव में शराब पीने का विरोध करने को लेकर नीतू के हिस्ट्रीशीटर भाई दुर्गेश तिवारी ने श्रीकृष्ण पर फायर किया था। घटना के बाद दुर्गेश मौके से भाग गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस इस घटना और नीतू को गोली मारे जाने के बीच किसी संबंध की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन

सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि महिला के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि शिवम ने ही गोली चलाई थी। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



http://

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें