अधिक खून बहने से हुई मौत
मगर शरीर से खून ज्यादा निकल जाने के कारण इलाज होने से पहले ही प्रीति ने दम तोड़ दिया। वहीं, इस घटना की जानकारी उरई कोतवाली पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा और एएसपी असीम चौधरी, फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए और लाइसेंसी बंदूक भी कब्जे में ले ली गई। वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने परिजनों से भी पूछताछ और जानकारी लेने का प्रयास किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।