फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घाटमपुर में महिला को गोली मारकर किया घायल, हमलावरों ने महिला के पति और मां को दौड़ाकर पीटा

Wed, 04 Sep 2019 11:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
विज्ञापन
कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के लौकहा गांव में बुधवार की दोपहर बाद दो युवकों ने एक घर में घुसकर महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। जबकि, विरोध करने पर उसके पति और वृद्ध मां को पीटा। घटना के पीछे आरोपियों की रंगदारी और वर्चस्व कायम करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है। गांव निवासी मुकेश संखवार की पत्नी केतकी (35) ने बताया कि बुधवार की दोपहर वह अपने पति, वृद्ध मां और बच्चों के साथ घर पर थी। तभी, गांव के ही दो युवक कपूर यादव और विनोद धोबी बाइक से उसके दरवाजे पर आए। 

बताया कि कपूर यादव हाथ में तमंचा लिए था। आते ही उन्होंने उसके पति की तलाश शुरू की और उसको गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा।  यह देख केतकी और  मां प्रेमा (70) ने विरोध किया तो कपूर यादव ने केतकी के ऊपर तमंचे से गोली चला दी जो उसके पैर में लगी। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई।

जबकि, वृद्धा प्रेमा का सिर दीवार पर पटक दिया जिससे वह भी लहूलुहान हो गई। यह देख केतकी का पति मुकेश जान बचाने के लिए घर से बाहर भागा जिसका हमलावरों ने दूर तक पीछा किया। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग उधर दौड़े तो हमलावर तमंचा लहराते हुए वहां से फरार हो गए। 

 
विज्ञापन

इधर, गोली लगने से घायल केतकी और उसकी मां को आनन-फानन सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों ने केतकी को कानपुर रेफर कर दिया। घायल केतकी ने आरोप लगाया कि हमलावर उसके पति को दौड़ाकर ले गए हैं उसने पति के साथ भी किसी अनहोनी की आशंका जताई है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि घायल महिला को इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है। बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा बताया कि महिला ने जिन युवकों के नाम बताए हैं उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें