फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दुष्कर्म पीड़िता ने एसपी कार्यालय के बाहर लगाई आग, 85 फीसदी जल चुकी है युवती

Tue, 17 Dec 2019 01:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता ने एसपी कार्यालय के बाहर लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में सोमवार सुबह दुष्कर्म पीड़िता ने एसपी कार्यालय में केरोसिन डालकर आग लगा ली। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि गांव के ही युवक ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। जिसकी उसने 2 अक्तूबर 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 13 दिसंबर 2019 को मामले में चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन

इसके बाद उच्च न्यायालय से आरोपी को गिरफ्तारी पर रोक मिलने से युवती नाखुश थी। इसी बात से आहत युवती ने एसपी कार्यालय पहुंचकर खुद को आग लगा ली। एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि युवती 60 फीसदी जल चुकी है। उसके इलाज की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है।

पीड़िता को कानपुर के हैलट अस्पताल में लाया गया है। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बताया कि पीड़िता 85 फीसदी जल चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें