फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: घरेलू विवाद में विवाहिता ने लगाई आग, 40 फीसदी जली, हालत गंभीर

Sun, 02 Feb 2020 02:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
घरेलू विवाद में विवाहिता ने लगा ली आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर के हुसैनगंज थाना के जलालपुर इटौली गांव में रविवार को एक महिला ने आग लगा ली। जानकारी के अनुसार महिला 40 फीसदी जल चुकी है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किसान पंकज पटेल और पत्नी अनूपा (25) में काफी समय से विवाद चल रहा था। विवाद को सुलझाने के लिए मायका भादर से महिला के पिता विजय शंकर, माता मुन्नी देवी और भाई अखिलेश इटौली आए थे।
 
विज्ञापन

दरवाजे पर दोनों पक्षों में काफी देर तक पंचायत हुई। बातचीत में विवाद इतना बढ़ गया की अनूपा गुस्से में घर के अंदर गई और धमकी देकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आनन-फानन में दरवाजा खोलकर आग बुझाने के बाद उसे सदर अस्पताल भेजा गया।

अनूपा ने पुलिस को बताया कि पति अक्सर मारते-पीटते थे। इसीलिए अपने मायकेवालों को बुलाया था लेकिन उसे ही उल्टा गलत बताया जाने लगा। गुस्से में महिला ने आग लगा ली। महिला के एक पुत्री अनुष्का (5) व पुत्र अंश (1) है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें