सेना भर्ती के लिए युवाओं में दिखा जोश
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में रविवार को सेना भर्ती के लिए पहले दिन गोंडा जिले से आये युवकों का शारीरिक व स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। पीएसी मैदान में सुबह से फौजी बनने के लिए युवाओं में उत्सुकता रही।
सेना के जवानों व अफसरों ने दौड़, कूद, वर्जिश कराकर शारीरिक क्षमता देखी। लाइन से युवाओं की नजर व जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। युवाओं के साथ मित्र व परिजन भी आये हुए हैं।