फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जिगर के टुकड़े का सौदा', नवजात को गोद देने वाले दंपति से मिले सदर विधायक

Sat, 09 Feb 2019 09:49 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सदर विधायक पंकज गुप्ता
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में गंगाघाट के अमरूद बाजार में किराए के मकान में रहने वाले दंपति के गरीबी में नवजात को गोद देने के मामले की जानकारी होने पर सदर विधायक पंकज गुप्ता उनके घर पहुंचे। 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही आवास व राशनकार्ड दिलाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


दंपति मेराज आलम व उसकी पत्नी यास्मीन और और तीन बेटों बिलाल, निहाल व रेहान के साथ रहता है। मजदूरी करके किसी तरह से अपने परिवार का भरणपोषण करता है। यास्मीन के गर्भवती होने पर बच्चे की परवरिश की उसे चिंता सताने लगी। इस पर उसने कानपुर निवासी एक व्यक्ति से नवजात को गोद देने की बात कर ली। इसके एवज में उसे डिलीवरी के 5500 रुपये मिले।

मात्र डिलीवरी खर्च, कपड़े व 5000 की नगदी पर नवजात को गोद देने के मामले की जानकारी होने पर सदर विधायक पंकज गुप्ता शनिवार को उसके घर पहुंचे। विधायक ने उसे 5 हजार की आर्थिक मदद दी। साथ ही मौके से ही जिला प्रशासन से बात कर आवास व राशनकार्ड दिलाए जाने की बात कही। शनिवार को दंपति बाल कल्याण समिति ने मिलने नहीं पहुंचे। अब दंपति सोमवार को मिलने आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें