फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने मेडिकल कॉलेज के सीएमएस के ड्राइवर को मारी गोली

Sat, 09 Feb 2019 08:43 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुआ विशेष उर्फ भाटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा जिले में बाइक सवार बदमाशों ने मेडिकल कॉलेज के सीएमएस के ड्राइवर को गोली मार दी। जांघ में गोली धंसने पर लहूलुहान ड्राइवर गिर पड़ा और हमलावर भाग गये। घायल को पीजीआई में भर्ती कराया। घटना की अभी तहरीर नही दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  
विज्ञापन


सैफई क्षेत्र के गांव मिटठनपुर निवासी विशेष कुमार उर्फ भाटी पुत्र राम विलास पीजीआई के अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार की कार का चालक है। शुक्रवार शाम वह कार पार्क कर अपनी बाइक लेकर घर जाने के लिए निकला था। तभी स्टेडियम के पीछे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली उसकी जांघ को चीरती हुई निकल गई। गोली लगने से विशेष लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बदमाश भाग निकले। बाद में उसने घटना की जानकारी यूपी 100 को दी।

यूपी 100 की टीम के अलावा सीओ सैंफई मस्सा सिंह प्रभारी निरीक्षक जीवा रामयादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायल को पीजीआई में भर्ती कराया। विशेष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ सैफई मस्सा सिंह ने बताया युवक को गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल सका है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें