फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: खेत में झाड़ियों के बीच मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

Tue, 23 Jun 2020 12:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर में राठ कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव की महिला का शव गांव के बाहर खेत में झाड़ियों से बरामद हुआ। महिला शौच के लिए कह कर घर से निकली थी। पति ने गांव के ही एक व्यक्ति पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 
मवई गांव निवासी राजबहादुर पाल ने बताया कि सोमवार रात वह पास के गांव गल्हिया में रामायण पाठ में शामिल होने गया था। घर पर उसकी पत्नी अनसुईया उर्फ चंद्रकली (40), तीन बेटियां व एक बेटा था। शाम करीब 7 बजे अनुसुइया बच्चों से शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी।

मंगलवार सुबह जब वह घर पहुंचा तो पता चला कि उसकी पत्नी रात भर से गायब है। खोजबीन करने पर गांव से कुछ दूर भरत राजपूत के खेत में झाड़ियों के बीच उसका शव मिला। महिला का शव मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ शुभसूचित व कोतवाल मनोज शुक्ला पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए। मृतका के पति ने गांव के ही एक व्यक्ति पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। वहीं मृतका की पुत्री ने बताया कि वह अक्सर उस व्यक्ति से बात करती रहती थी।

बताया कि सोमवार शाम भी उसी का फोन आया था। जिसके बाद उसकी मां शौच का बहाना कर घर से चली गई थी। कोतवाल मनोज शुक्ला ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की मौत कैसे हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें