फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Wed, 11 Nov 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर थाना के मांवर गांव के समीप सेंगुर नदी पुल पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर दंपती व उनकी बेटी घायल हो गईं। तीनों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर नगर के ईडब्लूएस-79 बर्रा चार निवासी अरविंद गुप्ता (48) बाइक से पत्नी क्षमा (44) और पुत्री अशवी उर्फ मिस्टी गुप्ता (10) को लेकर मंगलवार को ससुराल बरौर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव आ रहे थे। भोगनीपुर थाने के मांवर गांव के पास सेंगुर नदी पुल पर दोपहर बाद दो बजे के करीब तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए।
सूचना पर आई पुलिस ने अपने ही वाहन से घायलों को इलाज के लिए देवीपुर सीएचसी पहुंचाया। डॉ. विकास कुमार ने जांच के बाद क्षमा को मृत घोषित कर दिया जबकि अरविंद व अशवी उर्फ मिष्टी का उपचार किया। क्षमा के भाई संतोष गुप्ता ने बताया कि जलालपुर गांव में दिवाली के दूसरे दिन से दो दिवसीय लंकेश्वर बाबा का मेला लगता है। प्रतिवर्ष वह मेला में आती रही हैं। बड़ी पुत्री यशी घर में है। अनहोनी पर परिजन बिलखते रहे। देवीपुर चौकी इंचार्ज अतेंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें