फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दुष्कर्म की रिपोर्ट न लिखने पर ज्वलनशील पदार्थ लेकर महिला पहुंची सीपी ऑफिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- चकेरी निवासी युवती को पुलिस कमिश्नर ने महिला थाने की फोर्स बुलाकर हिरासत में भेजा
विज्ञापन

फोटो:::::
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र की एक मुस्लिम महिला दुष्कर्म की रिपोर्ट न दर्ज होने पर मंगलवार को ज्वलनशील पदार्थ लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची। एक मीडियाकर्मी की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने तत्काल महिला के हाथ से बोतल छीन ली।
महिला ने बताया कि रिश्तेदारों ने झाड़-फूंक के बहाने बुलाए गए तांत्रिक से उसका दुष्कर्म कराया। निकाह के बाद भी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया। उसने मौसी-मामा पर देह व्यापार में धकेलने और डेढ़ लाख रुपये वसूलने का भी आरोप लगाया। बताया कि बीते दिनों पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई थी। उसके साथ एक अन्य महिला भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने महिला से पूछताछ की। उन्होंने चकेरी थाने के इंस्पेक्टर से महिला के प्रकरण में जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला द्वारा बताए गए पते पर कोई आरोपी महिला नहीं मिली है। कमिश्नर ने महिला थाने से पुलिसकर्मियों को बुलाकर दोनों महिलाओं की काउंसिलिंग के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि महिला के पास आरोपों से जुड़ा कोई वीडियो नहीं है, फिर भी उसके आरोपों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें