फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: युवती पर जबरन संबंध बनाने का दबाव, 28 पर लोगों के खिलाफ एफआईआर

Sun, 15 Nov 2026 11:06 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: विरोध में तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप है। घर में घुसकर हाथ पकड़कर घसीटा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बादशाहीनाका थाना क्षेत्र में युवती ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने व विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एआई की मदद से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़िता ने तीन नामजद समेत 28 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि वह पहले माल रोड स्थित एक कॉलेज में पढ़ने जाती थी। कुली बाजार निवासी ऋषभ सोनकर उसका पीछा करता था। जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता था। आरोप है कि वह अपने भाई कृष्णा, दीपक और दो-तीन अन्य लोगों के साथ कई बार घर में घुसकर छेड़छाड़ और धमकी दे चुका है। 11 नवंबर की दोपहर करीब 3:30 बजे ऋषभ शराब के नशे में घर में घुस आया। गालीगलौज करते हुए हाथ पकड़कर घसीटना। शोर सुन छत से मां और छोटी बहन नीचे आईं तो उन्हें जमकर पीटा। बादशाहीनाका थाना प्रभारी राहुल कटियार के अनुसार तीन युवक समेत कुल 28 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें