फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध बनाने के विरोध पर महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बेंदाघाट/तिंदवारी (बांदा)। सोमवार को बकरी चराने जंगल गई महिला की अवैध संबंध बनाने का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना और बेंदा घाट पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में सोमवार को सिलाई कारीगर की 55 वर्षीय पत्नी जंगल में बकरियां चराने गई थी। शाम तक घर न लौटने पर तलाशने पर मोरम खदान मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों के पास उसका रक्तरंजित नग्न शव मिला। उसके कपड़े नजदीक में रखे थे।
गर्दन में दो गहरे घाव थे। मुंह में मिट्टी भरी थी। महिला के पति ओर बेटे ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। सीओ के मुताबिक दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनवाई जाएगी। पति की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर दुष्कर्म की पुष्टि पर धारा बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, एसपी अभिनंदन ने मंगलवार को पुलिस लाइन में घटना के खुलासा करते हुए बताया कि हत्यारोपी रमेश उर्फ पुन्नू को गिरफ्तार कर लिया। वह अविवाहित है। महिला से उसके संबंध रहे हैं। घटना के समय भी आरोपी ने अवैध संबंध बनाने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो हत्या कर दी। आरोपी ने पूछताछ में जुर्म स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें