फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायतों में काबिज हो गई स्थानीय सरकार

विज्ञापन
फोटो संख्या 14- चकरनगर में सुनीता यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। जिले की आठ क्षेत्र पंचायतों का मंगलवार को गठन हो गया। ब्लाक कार्यालयों में आयोजित समारोहों में सभी ब्लाक प्रमुखों और 574 बीडीसी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। ब्लाकों में विकास कार्यों की कुंजी ब्लाक प्रमुखों के सुपुर्द कर दी गई। बसरेहर, ताखा, जसवंतनगर में प्रसपा, महेवा, चकरनगर, सैफई, भरथना में सपा तथा बढ़पुरा में भाजपा समर्थित ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

बसरेहर में बबलू ने संभाली कुर्सी
इटावा। बसरेहर में ब्लाक प्रमुख दिलीप यादव उर्फ बबलू को एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित प्रमुख ने क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। पहले दिन क्षेत्र पंचायत की बैठक में सभी ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया। अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यक्रम तैयार करने के लिए कहा गया। बीडीओ उमाकांत त्रिपाठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. अजंट सिंह यादव, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, कृष्ण मुरारी गुप्ता, नरेंद्र यादव, अतवीर सिंह यादव, प्रदीप यादव, अवधेश यादव आदि समारोह का हिस्सा बने।
मृदुला यादव ने ली दूसरी बार शपथ
सैफई। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू और बिहार के मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव की समधिन मृदुला यादव ने लगातार दूसरी बार सैफई ब्लाक प्रमुख के रूप में शपथ ग्रहण की। एसडीएम एन. राम ने उन्हें शपथ दिलाई। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, उनकी पत्नी राजलक्ष्मी यादव, डा. अरविंद यादव, बीडीसी सदस्य और प्रधान मौजूद थे। बीडीओ ब्रजमोहन अम्बेड, ब्लाक अध्यक्ष संतोष शाक्य, प्रधान रामफल वाल्मीकि, वेदव्रत गुप्ता, सुनील ठाकुर, राधा कृष्ण प्रधान, प्रदीप आढ़तिया, सहदेव सिंह यादव, लालजी दुबे, राजवीर सिंह बाबा, सतीश यादव ने ब्लाक प्रमुख को 25 किलो की माला पहनाई।
विज्ञापन

महेवा में पवित्रा दोहरे ने ली शपथ
बकेवर। महेवा में ब्लाक प्रमुख पवित्रा दोहरे और बीडीसी सदस्यों को एसडीएम भरथना हेम सिंह ने शपथ दिलाई। ब्लाक पर एक बार फिर सपा का कब्जा हो गया। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, जितेंद्र दोहरे, कमलेश कठेरिया, बीडीओ महेवा सतीश चंद्र पांडेय, एडीओ पंचायत श्याम वरन सिंह राजपूत, पूर्व चेयरमैन हमीद खां पहलवान, राकेश यादव, जनमेद सिंह, संजय पाल, लालू पाल, अजय यादव, प्रधान ब्रजेश यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
अंजली ने संभाली पारिवारिक विरासत
जसवंतनगर। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख डॉ. अंजली यादव ने ब्लाक परिसर में आयोजित समारोह में बीडीसी सदस्यों के साथ शपथ ली। एसडीएम जसवंतनगर नंद प्रकाश मौर्य ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान उनके परिवार के ही चार पूर्व ब्लाक प्रमुख रामपाल सिंह यादव, डॉक्टर बृजेश चंद्र यादव, संतोष यादव एवं अनुज यादव उपस्थित रहे। एसडीएम/ खंड विकास अधिकारी ऋतु प्रिया, एडीओ पंचायत वीरेंद्र कुमार, एडीओ आईएसबी एसके सैनी, एडीओ कोऑपरेटिव आलोक कुमार के अलावा पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष महावीर सिंह यादव, प्रसपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विनोद यादव, अनिल प्रताप यादव आदि रहे। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद क्षेत्र विकास समिति बैठक हुई। इसमें सदस्यों व प्रधानों ने विकास कार्यों की मांग करते हुए मांग पत्र प्रस्तुत किए।
ताखा में प्रीति यादव ने ली शपथ
ऊसराहर। मंगलवार को ब्लाक प्रमुख प्रीति यादव को एसडीएम ताखा सत्यप्रकाश मिश्रा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बीडीओ आशुतोष कुमार ने शपथ लेने वाले प्रतिनिधियों को बधाई दी। यहां सुरेश चंद्र यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि चक्रवर्ती, अनिल कौशल, रहीस वारिसी, अन्ना, सुधीर यादव, अनुज गुप्ता, संदीप शर्मा, दलवीर सिंह, शिवम यादव, सचिन यादव, मुकेश शाक्य, नवी आलम, राधेश्याम यादव, जान मोहम्मद, आशू आदि रहे।
भरथना मेें विनोद दोहरे ने ली शपथ
भरथना। उपजिलाधिकारी हेम सिंह ने ब्लाक प्रमुख विनोद दोहरे और बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। यहां जिा
पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव, अशोक यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, हरिओम यादव, मनोज यादव बंटी, सुरेंद्र यादव, अजय यादव, सपा प्रदेश सचिव अनिता दिवाकर आदि मौजूद रहे। बीडीओ राजेश कुमार मिश्रा, एडीओ इम्तियाज अतहर ने सभी को बधाई दी।
माला पहनाकर ब्लाक प्रमुख का किया स्वागत
चकरनगर। उप जिलाधिकारी चकरनगर ज्योत्सना बंधु ने ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी को शपथ दिलाई। बीडीओ दीनदयाल वर्मा ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव का 25 किलो वजनी फूलों के हार से ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिव किशोर यादव ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, अनीता दिवाकर, राजीव यादव, गोविंद यादव, किशन वीर राजावत समेत सपाई मौजूद रहे।
बढ़पुरा की कमान गणेश राजपूत ने संभाली
उदी। बढ़पुरा विकास खंड कार्यालय में ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत को एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित सदर विधायक सरिता भदौरिया ने ब्लाक प्रमुख को बधाई दी। इस अवसर पर बीडीओ शौकत अली, एडीओ पंचायत बढपुरा इंद्रपाल सिंह भदौरिया, एडीओ पंचायत आईएसबी अखिलेश यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय प्रताप धाकरे, कृपा नारायण तिवारी, विकास भदौरिया, रामबाबू चौधरी, डा रमाकांत शर्मा, नरेंद्र नाथ चौधरी, रमेश राजपूत, मुकेश राजपूत, अखलेश शर्मा, राजेंद्र राजपूत, रामकुमार चौधरी, आदि मौजूद रहे।
पुलिस के लिए सिरदर्द बना रहा गाड़ियों का हुजूम
चकरनगर। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रमुख समर्थकों की गाड़ियां पुलिस के लिए सिर दर्दी बनी रहीं। चंबल पार क्षेत्र से बड़ी तादाद में लोग प्रतिभाग करने पहुंचे। भीड़ के आगे लंच पैकेट कम पड़ गए। भूख से व्याकुल लोग समारोह स्थल से दूर मौसम की दुश्वारियां सहते देखे गए। कार्यक्रम शुरू होने से पहले बारिश हुई। प्रांगण के बाहर खड़े लोग भी बरसात के बावजूद शपथ ग्रहण कार्यक्रम की एक झलक देखने को उत्साहित रहे।
पहले दिन ही ब्लाक प्रमुख ने दिखाए तेवर
ऊसराहार। ताखा में शपथ लेते ही ब्लाक प्रमुख प्रीती यादव ने तेवर दिखाएं। उन्हें कार्यालय के निरीक्षण में लेखाकार अनिल कुमार गायब मिले। पता चला कि वह 20 दिन से कार्यालय नहीं आ रहे। इस पर प्रमुख ने बीडीओ को लेखाकार पर कार्रवाई के निर्देश दिए। आफिस की खिड़की पर कर्मचारियों के जगह जगह थूके जाने से दीवारें गंदी देख उन्होंने नाराजगी जाहिर की। प्रमुख ने बीडीओ आशुतोष कुमार से साफ कहा कोई भी कर्मचारी यदि दीवारों पर थूककर गंदगी फैलाता है तो उससे जुर्माना वसूला जाए।
मुख्य गेट के बाहर रोके गए प्रधान
महेवा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की शपथ ब्लाक सभागार में हो रही थी। पहली बैठक में आमंत्रित ग्राम प्रधानों को पुलिस प्रशासन ने मुख्य गेट के बाहर ही रोक दिया। शपथ ग्रहण के समय अंदर जगह नहीं थी। इसलिए प्रधानों को रोक लिया गया। शपथ ग्रहण के बाद जब बैठक का समय आया। उस समय सभी प्रधानों को गेट में प्रवेश दे दिया गया।
बैठक में नहीं पहुंच पाए पति
महेवा। क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक में महिला क्षेत्र पंचायत सदस्यों और महिला ग्राम प्रधानों के पतियों को मुख्य गेट पर सुरक्षा में मौजूद प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी महेवा प्रशांत कुमार द्विवेदी, एसएसआई संजय कुमार दुबे रोक दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ निर्वाचित प्रतिनिधि ही बैठक में जाएंगे।

फोटो संख्या 15- भरथना में विनोद दोहरे को एसडीएम हेम सिंह ने शपथ दिलायी- फोटो : ETAWAH

फोटो संख्या 16- बसरेहर में दिलीप यादव उर्फ बबलू ने शपथ ग्रहण की- फोटो : ETAWAH

फोटो संख्या 17- बढ़पुरा में शपथ ग्रहण के बाद संबोधित करते ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत- फोटो : ETAWAH

फोटो संख्या 10- सैफई में शपथ ग्रहण करती ब्लाक प्रमुख मृदुला यादव- फोटो : ETAWAH

फोटो संख्या 11- जसवंतनगर में डा अंजली ने ब्लाक प्रमुख पद की शपथ ली- फोटो : ETAWAH

फोटो संख्या 12- ताखा में प्रीती यादव के शपथ दिलाते एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा- फोटो : ETAWAH

फोटो संख्या 13- महेवा में पवित्रा दोहरे ने शपथ ग्रहण की- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें