फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: महिला की हत्या कर शव हाईवे पर फेंका, डेढ़ साल से लिव-इन में रह रही थी, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 05 Oct 2024 01:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: लखनऊ-बांदा हाईवे पर महिला का शव पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस मान रही कि महिला से छुटकारा पाने के लिए लिव-इन पार्टनर ने हत्या की होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में लखनऊ-बांदा हाईवे पर एक महिला का शव शुक्रवार रात ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया है। महिला पति को छोड़कर डेढ़ साल से प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी।  पुलिस की जांच में सामने आया है कि पिटाई के बाद महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। एएसपी मौके पर पहुंचे और फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने महिला के ससुराली व मायके पक्ष को सूचना दी है। वह शव की पहचान में दूरी बनाए हैं। कोई पक्ष शनिवार दोपहर तक सामने नहीं आ सका है। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा एनटीपीसी प्लांट के सामने खेत के पास चरवाहों ने शाम को महिला का शव झाड़ियों के पीछे पड़ा देखा। गांव पहुंचने पर उनके बीच शव की चर्चा होने लगी।
रात करीब 11 बजे सूचना पुलिस तक पहुंची। लखनऊ बाईपास चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे। शव मिलने पर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। एएसपी विजय शंकर मिश्रा मौके पर पहुंचे। महिला साड़ी पहने हुए थे। पैरों में बिछिया, मांग में सिंदूर देखकर महिला के शादीशुदा होने का पता लगा। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला का मायका गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



नाक व अन्य जगहों चोट के निशान

उसकी शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह साल पहले हुई थी। चौफेरवा के रहने वाले सनी के साथ करीब डेढ़ साल से लिव इन रिलेशन में रहती थी। पुलिस ने युवक की तलाश में दबिश दी। उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस मान रही कि महिला से छुटकारा पाने के लिए सनी ने हत्या की होगी। एएसपी ने बताया कि महिला का गला कसने और नाक व अन्य जगहों चोट के निशान हैं। चोटों से हत्या का मामला साफ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें