नग्न अवस्था में था धड़, सिर और हथेली पड़ी थी अलग
सिर अलग, नग्न अवस्था में धड़ और बाएं हाथ की हथेली अलग पड़ी थी। मंजर देख वह फफक पड़ी। प्रियंका का रोना देख पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद लोग भी गमजदा हो गए। बेटी का कहना था कि दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक गांव में बिजली नहीं आती है। ऐसे में उसकी मां आटा चक्की की साफ्ट में फंसकर मरी है, कैसे संभव है।
दुष्कर्म और हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज
गिरवां थाना इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति अधिनियम समेत दुष्कर्म और हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।
आरोपी पक्ष बोला, हादसा हुआ है
पोस्टमार्टम हाउस में आरोपी पक्ष से राजकुमार शुक्ला ने बताया कि महिला व उसका पति उनका बटाईदार है। वह उनकी चार बीघा जमीन बटाई में लिए है। मंगलवार को सुबह उन्होंने महिला को अपनी आटा चक्की में मिट्टी की लिपाई करने के लिए बुलाया था। सुबह वह लिपाई करके चली गई थी।
अगर दोषी निकले तो, जो सजा दे सकते हो दें
उसके बाद दोपहर में वह लिपाई करने दोबारा आई थी। आटा चक्की के पास उसका तसला रखा था। तसला उठाने में वह आटा चक्की की साफ्ट में फंस जाने से उसकी मौत हो गई। आरोपी पक्ष का कहना है कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। अगर दोषी निकले तो, जो सजा दे सकते हो दें।
आजाद समाज पार्टी ने की निष्पक्ष जांच की मांग
गिरवां थाना क्षेत्र की इस घटना का मामला अनुसूचित जाति से जुड़ा होने के चलते के चलते पोस्टमार्टम हाउस में आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि वह पीड़ित पक्ष के साथ हैं। उन्होंने एसपी अंकुर अग्रवाल से इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
आटा चक्की में धड़ से अलग मिला था शव
बता दें कि थाना क्षेत्र के पतौरा गांव में राजकुमार शुक्ला की आटा चक्की है। मंगलवार की शाम को वहां एससीएसटी परिवार की महिला सुनीता पत्नी सोहन का शव मिला। क्षत विक्षत और रक्तरंजित शव था। शरीर के ऊपरी हिस्से मेंकपड़े नहीं थे। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों का कहना है कि हत्या की गई है।
चक्की में फंस जाने से शव क्षत विक्षत हुआ
वहीं चक्की मालिक ने हादसे में महिला की जान जाने की बात कही है। देर शाम तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। नरैनी सीओ नितिन कुमार ने बताया कि महिला गांव की ही एक आटा चक्की में काम कर रही थी। दुर्घटना में उसकी मौत हुई है। चक्की में फंस जाने से ही उसका शव क्षत विक्षत हुआ है।