Chitrakoot News: राजापुर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा में बैठाकर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
चित्रकूट जिले में महिला के साथ छेड़छाड़ और धमकी देने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। राजापुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके घर पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि आरोपी ने ई-रिक्शा में बैठकर न केवल छेड़छाड़ की, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली। महिला ने हिम्मत जुटाकर तुरंत राजापुर थाने जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस घटना से गांव और आसपास के इलाकों में आक्रोश फैल गया है।