फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मां-बाप ने ईसाई धर्म अपनाने का बनाया दबाव, बेटे ने छोड़ा घर…पांच दिन से है लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 20 Dec 2024 10:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सचेंडी के भौंती से 14 अक्तूबर से किसान का 17 साल का बेटा लापता है। बताया जा रहा है कि मां-बाप उस पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना  रहे थे। इससे वो परेशान होकर उसने घर छोड़ दिया था।
विज्ञापन
रोशनी से जगमगाया चर्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सचेंडी क्षेत्र से 11वीं कक्षा का छात्र सनी पांच दिन से लापता है। परिजनों ने हर संभावित स्थान पर सनी की तलाश की। कुछ पता न चलने पर थाने में तहरीर दी। भौंती में एक किसान का परिवार रहता है। जानकारी के अनुसार किसान और उसकी पत्नी ने अपने 17 वर्षीय बेटे पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया।

विज्ञापन

साथ ही, हमेशा चर्च चलने को लेकर कहते थे। इससे परेशान होकर 14 अक्तूबर को बेटा परिजनों को बिना कुछ बताए घर से निकल गया। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। सचेंडी थाना प्रभारी ने बताया कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच और छात्र की तलाश की जा रही है। जल्द ही छात्र को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें