फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चलती कार में महिला से गैंगरेप, प्लॉट दिलाने के बहाने फंसाया, 2.50 लाख रुपये और मोबाइल छीना, तीन पर रिपोर्ट

Sat, 28 Mar 2026 07:00 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: खागा तहसील के लेखपाल अतुल कुमार कोरी ने प्लॉट दिलाने के बहाने महिला से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया और 2.50 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चलती कार में महिला से लेखापाल समेत तीन ने किया दुष्कर्म - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में चलती कार में लेखापाल ने दो साथियों के साथ महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान महिला से 2.50 लाख रुपये नकद, कागजात और मोबाइल भी छीन लिया। कोतवाली पुलिस ने लेखपाल समेत तीन के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि एक प्लॉट खरीदना चाहती थी। खागा तहसील में तैनात लेखपाल अतुल कुमार कोरी से उसकी मुलाकात हुई। अतुल कुमार कोरी ने उसे प्रयागराज-कानपुर हाईवे के लखनऊ बाईपास के पास एक प्लॉट दिखाया।

कम कीमत का प्लाॅट दिलाने की बात कही
इसकी कीमत 10 लाख रुपये बताई। बयाने के तौर पर ढाई लाख रुपये लेखपाल ने ले लिए। महिला का आरोप है कि बीते शनिवार को लेखपाल ने उस पर प्लॉट का बैनामा कराने का दबाव डाला। बकाया का रुपये न मिलने पर अतुल ने कम कीमत का प्लाॅट दिलाने की बात कही।

प्लॉट दिखाने के बहाने ले गए साथ
22 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे अतुल कुमार कोरी एक काले रंग की कार से चालक के साथ उसके घर आया। यहां से प्लॉट दिखाने के बहाने साथ ले गए। लेखपाल ने नकदी और कागजात साथ ले चलने के लिए कहा। रास्ते में एक साथी को कार में बैठा लिया।
विज्ञापन

महिला का कराया जा रहा है मेडिकल परीक्षण
बिंदकी के कुंवरपुर मोड़ के पास अतुल कुमार कोरी ने दो साथियों के साथ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही 2.50 लाख रुपये, कागजात और मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें