फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला का छूटा बैग, ट्रेन रुकवाकर ली तलाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। होली पर ग्वालियर से घर आ रही महिला का जरूरी कागज से भरा बैग ट्रेन में छूट गया। इस पर महिला जोर-जोर से रोने लगी। आरपीएफ और जीआरपी ने महिला के बैग की पूरी ट्रेन में तलाशी ली, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इससे ट्रेन करीब 15 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। इसके बाद महिला ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

बकेवर के नगलावनी की चंद्र रोशनी पति अनिल यादव के साथ ग्वालियर में रहती हैं। होली पर वह शुक्रवार को ग्वालियर-इटावा एक्सप्रेस से घर आ रही थीं। सुबह साढ़े नौ बजे ट्रेन इटावा पहुंची। ट्रेन में भीड़ के कारण वह अन्य सामान लेकर ट्रेन से पति के साथ उतर आईं। इसके बाद उनको याद आया कि एक बैग ट्रेन में छूट गया है। इस पर जोर-जोर से रोने लगीं।
आरपीएफ व जीआरपी ट्रेन को रुकवाया। बोगियों की तलाशी ली, लेकिन बैग का पता नहीं चला। चंद्र रोशनी ने बताया कि बैग में डेबिटकार्ड, बैंक पास बुक, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैनकार्ड समेत अन्य घरेलू सामान था। महिला ने जीआरपी थाने में बैग खोने की तहरीर दी। जीआरपी थानाध्यक्ष शैलेश निगम ने बताया कि महिला के बैग को खोजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें