इश्क का भूत एक महिला पर इस कदर हावी हो गया कि उसे बच्चों की चिंता न रही। महिला 5 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके परिवार में पत्नी और 5 बच्चे हैं। लखनौर के मजरा रसूलपुर निवासी युवक का उसके घर आना-जाना था। शुक्रवार रात युवक उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर ले गया है। एसओ जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। घटना यूपी के हरदोई जिले की है।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक घर आने-जाने वाले एक युवक से उसकी पत्नी के संबंध हो गए। दोनों के बीच नजदीकियां इस कदर बढ़ीं कि महिला ने अपने 5 बच्चों की भी फिक्र न की और प्रेमी के साथ चली गई। महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी अक्सर घर आने वाले एक युवक के साथ चली गई है। पति ने युवक पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। एसओ जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।