कानपुर में ब्रिटिश जमाने के रेल गंगा पुल पर गुरुवार सुबह आठ बजे से मेगा ब्लॉक लेकर एच बीम टाइप चैनल स्लीपर बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। डीआरएम लखनऊ मंडल एसएम शर्मा ने पूजन-पाठ कर कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इस दौरान डीआरएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रखने की बात कही। उन्होंने मौके पर तैनात संबंधित रेल अधिकारियों को सीटी, झंडी, हूटर, लाल झंडे के अलावा मेडिकल व्यवस्था पूर्ण रूप से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।