ससुराल जा रही नवविवाहिता कुएं में कूदी
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में जैतपुर गांव के पास पति के साथ ससुराल जा रही युवती अचानक कुएं में कूद गई। पति के चीख पुकार मचाने पर ग्रामीणों ने मशक्कत कर युवती को बाहर निकला। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मलवां थाना क्षेत्र के बैजानी की पुरवा निवासी दीपू की एक महीने पहले किशनपुर थाना क्षेत्र के इटोलीपुर निवासी लल्लू बारी की बेटी सुनैना (21) से शादी हुई थी। सोमवार को दीपू पत्नी को मायके से विदा कराकर ला रहा था। गाजीपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर के पास पति-पत्नी एक रिश्तेदारी में जाने के लिए टेंपो से उतर कर पैदल चलने लगे।