फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने शराब पीने से रोका तो बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाला, गांव में हत्या के बाद फैली दहशत

Mon, 17 Jun 2019 06:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
घर पहुंची धरमजीत के मरने की खबर तो मच गया कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा के अजनर में शराब पीने से मना करने पर पुत्र ने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सीओ कुलपहाड़ अवध सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


हमलावर की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाईं गईं हैं।। हमलावर की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में दहशत है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अजनर के ग्राम गुढ़ा निवासी करन सिंह ने अपनी बेटी की शादी 28 मई 2019 को की थी। शादी में किसी ने कोई मदद नहीं की। इससे परेशान होकर वह शराब का आदी हो गया।

 
विज्ञापन

शराब पीने से मना करने पर पिता पुत्र में हुई थी बहस

पिछले तीन दिनों से सुबह से शाम तक शराब पीने लगा। सोमवार को सुबह पिता धरमजीत (70) ने शराब पीने से मना किया तो वह नाराज होकर शराब की बोतल और कुल्हाड़ी लेकर घर से चला गया। गांव के बाहर तालाब के पास बैठकर शराब पीने लगा। उसी बीच पीछे से उसके पिता तालाब के पास पहुंच गए और शराब पीने से मना करने लगे। जिससे दोनों में बहस हुई।

बाद में बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। घटना के बाद हमलावर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ ने दो टीमें गठित कर हमलावर की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है लेकिन शाम तक हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें