फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

coronavirus: डॉक्टर के संपर्क में आई महिला कोरोना पॉजिटिव, दूसरे राज्यों से आए 161 मजदूर क्वारंटीन

Sun, 03 May 2020 02:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उरई जिले में शनिवार देर रात एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसको मिलाकर अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 हो गई है। वहीं महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश से आए 161 मजदूरों को प्रशासन ने क्वरंटीन कराया गया है।
विज्ञापन


उरई डीएम डॉ मन्नान अख्तर ने बताया कि उरई के कृष्णा नगर मोहल्ला निवासी महिला को 3 दिन से बुखार आ रहा था। उसका सैंपल जांच के लिए झांसी भेजा गया था। शनिवार की देर रात आई रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव निकली।

कोरोना पीड़ित महिला जिला अस्पताल के संक्रमित डॉक्टर के संपर्क में थी। वहीं उरई के कदौरा में शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान महाराष्ट्र से ट्रक में सवार होकर आए बहराइच गोंडा बस्ती व श्रावस्ती क्षेत्र के मजदूरों को एसडीएम कौशल कुमार की अगुवाई में रोककर गफूर खान डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम ने मजदूरों की जांच हुई। मजदूरों ने बताया कि वह महाराष्ट्र के भीमंडी कुर्ला बांद्रा में मजदूरी का कार्य करते थे। कोरोना के चलते ठेकेदारों ने सहयोग नहीं किया तो भूखों मरने की नौबत आ गई। इसलिए ट्रक से अपने घरों को जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें